शादी के बाद दीपिका पादुकोण के घर में रह रहे हैं रणवीर सिंह, खुद बताई ये वजह

मुंबई. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद अपनी मैरीड लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। बी टाउन के इस पावर कपल ने शादी के बाद चली आ रही कई परंपरा को तोड़ा है। शादी के बाद जहां दीपिका ने अपने सरनेम चेंज नहीं किया। वहीं, शादी के बाद रणवीर अपने नहीं बल्कि दीपिका के घर में रह रहे हैं।
इंडिया टुडे मैग्जीन से बातचीत में रणवीर सिंह ने बताया कि वह दीपिका पादुकोण के घर प्रभादेवी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं। रणवीर कहते हैं-मैं हमेशा दीपिका को प्राथमिकता देना चाहता था। मेरे लिए सही था कि मैं दीपिका के बनाए सेटअप में शिफ्ट कर जाऊं। दीपिका अपने घर में कंफर्टेबल है। मैं उसे उसके कंफर्ट जोन से निकालना नहीं चाहता हूं।
रणवीर सिंह ने कहा- मैं शादी को एक ऐसे कॉन्सेप्ट के तौर पर देखता हूं, जो हमेशा इसे निभाने पर फोकस रहता है। रणवीर सिंह कहते हैं कि- मैं यही चीज देखते हुए बड़ा हुआ हूं। रणवीर कहते हैं- शादी लाइफटाइम कमिटमेंट है। इसमें बाहर निकलने का कोई ऑप्शन नहीं है। ऐसे में शादी को निभाने के लिए आपको जो भी करने पड़े कीजिए।