Home / विदेश / न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 2 की मौत…शिप में सवार थे 277 लोग

न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 2 की मौत…शिप में सवार थे 277 लोग

मेक्सिकन नौसेना का जहाज शनिवार को न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया. हादसे में कई लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय जहाज में 277 लोग सवार थे.
न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम को 8:30 बजे हुई।
शनिवार को जब नौसेना का प्रशिक्षण जहाज ईस्ट रिवर से गुजर रहा था, जब उसका ऊपरी मस्तूल पुल से टक्कर हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शनिवार शाम को जब जहाज प्रसिद्ध ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था, उसी दौरान उसके विशाल मस्तूल पुल से टकरा गए। टक्कर के बाद मस्तूलों के कुछ हिस्से टूटकर जहाज के डेक पर घिर गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जहाज न्यूयॉर्क शहर की सद्भावना यात्रा पर था।

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp