मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को अपने घरेलू मैदान पर हराया। मुंबई ने इस मैच में बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई।
मुंबई इंडियंस ने मारा जीत का पंजा















