इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 50वां मैच 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई।
मुंबई इंडियंस ने 100 रन से मैच अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम है। उसके 11 मैच में सिर्फ 6 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 8वें नंबर पर है।
मुंबई का विजय अभियान जारी, राजस्थान को 100 रन से हराया















