विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है, और 2025 में यह 6 मई को पड़ रहा है। इस दिन का उद्देश्य है दुनिया भर में अस्थमा को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना। सही जानकारी से कई जिंदगियों को बेहतर बनाया जा सकता है, और यही सोच इस दिन के पीछे छुपी है।
इससे अस्थमा से जुड़ी गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। जागरूकता बढ़ने पर लोग अपने लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूल, हॉस्पिटल और मीडिया में जागरूकता अभियान चलते हैं। इससे मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन की गुणवत्ता सुधरती है।
हर साल इस दिवस की एक खास थीम होती है। 2025 की थीम है- “अस्थमा की शिक्षा, जीवन को सशक्त बनाती है”। इसका मतलब है कि अगर लोगों को अस्थमा के बारे में सही जानकारी दी जाए, तो वे इसे समझ कर अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रख सकते हैं और बिना डर के एक सामान्य जीवन जी सकते हैं।















